सीएम सम्राट की सख्ती: पटना मेट्रो, सैटेलाइट टाउनशिप और जेपी गंगा पथ परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

Share

पटना, 02 मई । सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में पटना मेट्रो रेल परियोजना, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

बैठक में परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण में आ रही बाधाओं को जल्द दूर कर कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि आम जनता को जल्द लाभ मिल सके।

सैटेलाइट टाउनशिप योजना पर जोर

मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी ने राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए 11 सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से समयबद्ध पूरा करने पर बल दिया।

पीटीआर सिस्टम से बेहतर कनेक्टिविटी

बैठक में बताया गया कि पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीटीआर) सिस्टम एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जेपी गंगा पथ और रिवर फ्रंट का विकास

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) और पटना रिवर फ्रंट परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना दीघा से सभ्यता द्वार (गांधी मैदान) तक लगभग 6 किलोमीटर लंबी होगी और इसे 25 सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस परियोजना को पर्यावरण के अनुकूल और योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा किया जाए, साथ ही पार्किंग, खेल मैदान और अन्य सुविधाओं का विकास भी बेहतर ढंग से किया जाए।

स्थलीय निरीक्षण भी किया

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने दीघा, एलसीटी घाट और बांस घाट का दौरा कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आकर्षण का केंद्र बने गंगा पथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा पथ का सौंदर्यीकरण इस प्रकार किया जाए कि यह सुरक्षित होने के साथ-साथ आम लोगों के लिए आकर्षण और मनोरंजन का केंद्र भी बने।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930