उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा:
“श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन और आपके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास, विश्वास और सुशासन के नए शिखरों को स्पर्श करेगा।
आपका कार्यकाल बिहार की आकांक्षाओं को आकार दे, जनविश्वास को और अधिक सशक्त बनाए तथा ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को सिद्ध करे, माता जानकी से यही प्रार्थना है।”
सीएम योगी का यह संदेश बिहार में नई सरकार के प्रति भरोसा और सहयोग का संकेत माना जा रहा है।
Post Views: 270






