Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सिडनी आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई, हथियारबंद पिता और बेटे ने बरसाई थी गोलियां

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर रविवार को यहूदी समुदाय के हनुक्का उत्सव के दौरान हुई आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। हथियारबंद पिता-पुत्र की इस बर्बरता से सारी दुनिया स्तब्ध है। इस हमले में घायल 40 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त मैल लैन्योन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह आतंकी हमला एक 50 साल के व्यक्ति और उसके 24 साल के बेटे ने किया। पुलिस ने कहा कि हमलावर व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उसका बेटा अस्पताल में गंभीर लेकिन स्थिर हालत में है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिता के पास छह हथियार कानूनी तौर पर रजिस्टर्ड थे। सभी छह हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से कुछ घटनास्थल पर मिले हैं। हमलावर पचास वर्षीय व्यक्ति शिकार का शौकीन था। पुलिस अधिकारी लैन्योन ने कहा कि पिता-पुत्र कैंपसी में रह रहे थे। कमिश्नर ने पत्रकारों को यह भी बताया कि पिता के पास 10 साल से गन लाइसेंस था। पुलिस का कहना है कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया।

इस आतंकी हमले से ऑस्ट्रेलिया में शोक और गुस्से का माहौल है। सरकार ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और दोषियों को सख्त सजा देने का भरोसा दिया है। बॉन्डी बीच गोलीकांड को ऑस्ट्रेलिया के इतिहास के सबसे खौफनाक हमलों में से एक माना जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930