Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सांसद वीडी राम ने उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना का किया स्थल निरीक्षण

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू। पलामू प्रमंडल की बहुप्रतीक्षित उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना के कार्यों का सोमवार को सांसद वीडी राम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के लिए कुल 12 गेट प्रस्तावित हैं, जिनमें से 10 गेट स्थल पर पहुंच चुके हैं, जबकि दो गेट निर्माणाधीन हैं, जो शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएंगे। परियोजना का निर्माण कार्य कर रही वाप्कोस लिमिटेड को दिसंबर 2026 तक समस्त कार्य पूर्ण करना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस दौरान बरवाडीह से मंडल डैम तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रकाशित कर दिया गया है और निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सड़क के निर्माण से न केवल परियोजना स्थल तक आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

स्थल निरीक्षण के दौरान वाप्कोस लिमिटेड के महाप्रबंधक संजय शर्मा, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, शिव कुमार मिश्रा, भोला पांडेय सहित कंपनी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता और सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 05 जनवरी 2019 को किया था। परियोजना के पूर्ण होने के बाद पलामू प्रमंडल में सिंचाई सुविधा, पेयजल आपूर्ति और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930