समस्तीपुर में डायल-112 के ASI ने थाने में की खुदकुशी, SP बोले- तनाव में थे

Share

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में एक पुलिस पदाधिकारी की मौत का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह थाना परिसर स्थित तीसरी मंजिल के एक खाली कमरे से उनका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान डायल-112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बबलू कुमार प्रसाद (50) के रूप में हुई है।

खाली कमरे में मिला शव

जानकारी के अनुसार, बबलू कुमार प्रसाद थाना परिसर में बने एक कमरे में रहते थे। शनिवार सुबह जब उनका शव कमरे में मिला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची और जांच प्रक्रिया पूरी की गई।

समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

डिप्रेशन और तनाव की आशंका

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि बबलू कुमार काफी शांत स्वभाव के थे और ड्यूटी के बाद अपने कमरे में चले जाते थे। उनके साथ काम करने वाले लोगों से बातचीत में यह जानकारी मिली कि वह ज्यादा लोगों से घुलते-मिलते नहीं थे।

एसपी ने कहा कि संभव है कि उनके निजी जीवन में कोई समस्या या तनाव रहा हो, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

हाल ही में हुआ था ट्रांसफर

एसपी के अनुसार, बबलू कुमार प्रसाद पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रहने वाले थे। वह काफी समय से समस्तीपुर में तैनात थे और हाल ही में उनका ट्रांसफर हुआ था, लेकिन उन्होंने अभी नई जगह पर योगदान नहीं दिया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके गांव के एक व्यक्ति से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य कारणों का पता लगाया जा सके।

परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा

एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए परिवार की सहमति ली जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर पुलिस इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार के साथ है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031