Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को एसीबी ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को रांची जिले के बेड़ो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, एक ट्रक मालिक ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सब इंस्पेक्टर ने एमवीआई रिपोर्ट भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत देकर अपना काम नहीं कराना चाहता था, लेकिन अधिकारी लगातार फोन कर उसे थाना बुलाते रहे और पैसों की मांग करते रहे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का विधिवत सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को बेड़ो थाना परिसर में सब इंस्पेक्टर को दस हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीबी ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ब्यूरो के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकारी पद पर रहते हुए रिश्वत मांगने या लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31