Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

श्रावणी मेला से पहले बड़ी साजिश नाकाम, देवघर पुलिस ने हथियार के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

देवघर, 07 जून — बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आगामी श्रावणी मेला-2026 से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। नगर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात एक वाहन से पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अवैध देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी शंकर कुमार रजक शनिवार रात गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर वाहन (JH15AP-5093) में सवार कुछ लोग देवघर रेलवे स्टेशन से रामगढ़ मार्ग की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घेराबंदी कर पकड़ा गया वाहन
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद विशेष पुलिस टीम गठित कर वाहन की घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान वाहन से एक अवैध देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद वाहन में सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पांचों आरोपित रिखिया थाना क्षेत्र के निवासी
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शैलेश कुमार दास, अरबिंद कुमार दास, गोलू महथा, लल्ला झा और रोहन तुरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी रिखिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज
इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 216/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपित किस उद्देश्य से हथियार लेकर जा रहे थे तथा उनके अन्य सहयोगी भी इस साजिश में शामिल थे या नहीं। श्रावणी मेला को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930