Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शादी की खुशियां मातम में बदली, राजस्थान हाईवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रेलर भिड़ंत में छह की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक ही गांव के छह युवकों की मौत हो गई। सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर कैलाई गांव के पास मंगलवार देररात हुआ।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और दूसरी ओर से आ रहे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार युवक अंदर बुरी तरह फंस गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हादसे के बाद कार को क्रेन की मदद से ट्रेलर से अलग किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में चार युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल युवकों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर सीट पर बैठे युवक का शरीर हादसे के बाद आधा बाहर लटक गया था, जिससे टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन (23) की मौत हो गई। सभी युवक कालाखो गांव (दौसा) के निवासी थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ घंटे पहले सभी दोस्त आभानेरी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने साथ बैठकर भोजन किया और एक साथ फोटो भी खिंचवाई थी। वही फोटो अब उनके परिवारों के लिए आखिरी याद बनकर रह गई है। हादसे की सूचना मिलते ही दौसा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930