विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बड़ा ऐलान: हेल्थ सिस्टम मजबूत करने पर जोर, नवजातों के लिए नई पहल जल्द

Share

रांची: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाने का संकेत दिया। IPH में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

WHO स्थापना दिवस और इस साल की थीम

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस के रूप में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “Together for Health, Stand with Science” रखी गई है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

रोज 30 मिनट व्यायाम और संतुलित आहार पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की, ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके और जीवन स्वस्थ व सक्रिय बना रहे।

स्वास्थ्य की गारंटी, नवजात शिशुओं पर खास फोकस

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से चर्चा के बाद जल्द ही ठोस फैसले लिए जाएंगे, खासकर नवजात शिशुओं के बेहतर इलाज और देखभाल को लेकर नई योजनाएं लाई जाएंगी।

विपक्ष पर तंज, राज्य को नंबर वन बनाने का लक्ष्य

मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में देश में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि लगातार प्रयासों से राज्य को इस क्षेत्र में नंबर वन बनाया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031