Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विश्व मंच पर भारत की धाक, पीएम मोदी संग ग्लोबल लीडर्स और उद्योग जगत के दिग्गज एक फ्रेम में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई शिखर सम्मेलन में जुटे वैश्विक नेताओं और शीर्ष सीईओ के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक यादगार सामूहिक चित्र लिया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ शामिल प्रमुख विश्व नेता थे: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस एचएच शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ, हेलेनिक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओरपो और एस्टोनिया के राष्ट्रपति एलार कारिस। इसके साथ ही गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपन एआई के सीईओ सैमुअल हैरिस ऑल्टमैन, एंथ्रोपिक के सीईओ और सह-संस्थापक डारियो अमोदेई और अन्य भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान कई विश्व नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत की। विभिन्न देशों के पवेलियन का दौरा किया और एआई के जन-केंद्रित शासन पर जोर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोशल मीडिया पर यह चित्र साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा एआई को “समावेशी विकास की शक्ति” बताते हुए कहा कि यह नागरिकों को सशक्त बना सकता है और भारत के वैश्विक नेतृत्व को मजबूत कर सकता है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में एआई शिखर सम्मेलन ने एआई जगत के दिग्गजों को एक साथ लाया है। इसमें 100 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व है। इसमें विश्व के हर कोने से विशिष्ट प्रतिभागी शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक ही है ग्रह के कल्याण के लिए एआई की शक्ति का लाभ मिले।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031