Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विकसित भारत का सपना पूरा करने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री योगी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

झांसी, 20 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रण को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

शनिवार को झांसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं, बल्कि विकास के नए मॉडल के रूप में उभर रहा है। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, फार्मा पार्क और रोजगार के नए अवसरों ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बुंदेलखंड में विकास की नई तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बुंदेलखंड का युवा रोजगार की तलाश में पलायन नहीं कर रहा, बल्कि सरकारी नौकरियों और उद्योगों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। सरकार का लक्ष्य हर युवा को रोजगार, हर किसान के खेत तक पानी और हर गांव को आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक जिला, गांव और शहर आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र दिया है। इसी के परिणामस्वरूप भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का सामूहिक प्रयास विकसित भारत की मजबूत नींव है। जब पूरा देश एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ता है तो राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य भी संभव हो जाते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब इन दलों के पास सत्ता थी, तब उन्होंने केवल अपने परिवारों के हितों को प्राथमिकता दी। सत्ता से बाहर होने के बाद अब वे जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए गांधी परिवार और समाजवादी पार्टी के लिए सैफई परिवार सबसे महत्वपूर्ण है, जबकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है। भाजपा की राजनीति ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर आधारित है।

यूपीए सरकार पर लगाए आरोप

योगी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान देश भ्रष्टाचार, कमजोर अर्थव्यवस्था और अव्यवस्था से जूझ रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने इन चुनौतियों से बाहर निकलकर दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बनाया है।

उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, एक्सप्रेसवे, एयर कनेक्टिविटी और रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं। बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर और बड़े निवेश इसके उदाहरण हैं।

विकसित भारत के लिए पंच प्रण का महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिया। पंच प्रण के तहत गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन पर विशेष बल दिया गया।

उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तब तक पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर नहीं बन सकता, जब तक वह गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं निकलता और अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व नहीं करता।

भगवान राम राजा की परंपरा का उल्लेख

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने ओरछा में भगवान राम राजा की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि संत तुलसीदास ने भारतीय संस्कृति और आस्था को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को जीवित रखने का प्रयास किया गया, जिसका परिणाम आज देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के रूप में दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, सांसद अनुराग शर्मा, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह, जवाहर लाल राजपूत, रश्मि आर्य, एमएलसी रमा निरंजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31