‘विकसित और समृद्ध बिहार ही मेरे जीवन का उद्देश्य’, गया में नीतीश कुमार ने किया ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

Share

पटना, 17 अक्टूबर । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि विकसित और समृद्ध बिहार का निर्माण ही उनके जीवन का उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने हमेशा यही प्रयास किया कि बिहार विकास के हर पैमाने पर आगे बढ़े और अपना पुराना गौरव हासिल करे। अपने कार्यकाल की प्रत्येक उपलब्धि को बिहारवासियों के प्रेम और विश्वास को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों का भरोसा ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

नीतीश कुमार ने शनिवार को गया में वर्ष 2005 से 2025 के बीच बिहार में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए ये बातें कहीं।

चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘20 साल बेमिसाल’ का शुभारंभ

जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘20 साल बेमिसाल’ का शुभारंभ नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में वर्ष 2005 से 2025 के दौरान बिहार में हुए विकास कार्यों और योजनाओं को चित्रों एवं विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाया गया है। इनके प्रचार-प्रसार के लिए गीत और पर्चे भी तैयार किए गए हैं।

‘सुशासन और न्याय के साथ विकास’ के मंत्र पर किया काम

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 में जब उन्हें बिहार की सेवा करने का अवसर मिला, तब राज्य की स्थिति किसी से छिपी नहीं थी। उस समय उन्होंने सुशासन और न्याय के साथ विकास के मंत्र को लेकर काम शुरू किया।

उन्होंने कहा कि दो दशकों में बिहार ने कई पड़ाव पार किए हैं, लेकिन विकास का सफर अभी बाकी है। उन्हें खुशी है कि वर्तमान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार इस यात्रा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

महिला सशक्तीकरण से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक के कार्य प्रदर्शित

प्रदर्शनी में महिला सशक्तीकरण, जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसके अलावा साइकिल एवं पोशाक योजना, कानून-व्यवस्था में सुधार, कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है।

सामाजिक सद्भाव, जल-जीवन-हरियाली अभियान, शराबबंदी, दहेजबंदी, बाल विवाह उन्मूलन और महिला रोजगार योजना से जुड़े विषय भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। गया, बोधगया, नालंदा और नवादा तक गंगाजल पहुंचाने की योजना को भी इसमें शामिल किया गया है।

कार्यकर्ताओं की पहल की सराहना

नीतीश कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे आयोजित करने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आयोजन में योगदान दिया।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय गांधी, विधायक मनोरमा देवी, जदयू प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव हरेंद्र बहादुर सिंह और गया जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031