Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वाराणसी में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू, सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण पर मंथन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

– पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ बैठक का हुआ शुभारंभ, रूस, इथियोपिया और मिस्र के प्रतिनिधि हाइब्रिड माध्यम से जुड़े

वाराणसी, 04 जून। वाराणसी में गुरुवार से ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नदेसर स्थित एक होटल में शुरू हुई। बैठक का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने संस्कृति ट्रैक के अंतर्गत निर्धारित प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श शुरू किया, जिनमें रचनात्मक अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और संस्कृति आधारित सतत विकास प्रमुख विषय रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

11 सदस्य देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस दो दिवसीय बैठक में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इनमें ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और भारत शामिल हैं। रूस, इथियोपिया और मिस्र के प्रतिनिधि हाइब्रिड माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

भारत की ओर से विवेक अग्रवाल बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सांस्कृतिक सहयोग और एआई पर होगी चर्चा

बैठक में सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक साझेदारी को मजबूत बनाने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सांस्कृतिक क्षेत्र में उपयोग, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संग्रहालयों और अभिलेखागार के विकास जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

आयोजकों के अनुसार, यह बैठक ब्रिक्स देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देने और साझा पहलों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ब्रिक्स का बढ़ता वैश्विक महत्व

गौरतलब है कि पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वर्ष 2009 में येकातेरिनबर्ग में आयोजित हुआ था। वर्ष 2024 में नए सदस्य देशों के शामिल होने के बाद संगठन का विस्तार हुआ। वर्तमान में ब्रिक्स विश्व की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है और वैश्विक आर्थिक तथा सांस्कृतिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

लोक संस्कृति से हुआ विदेशी मेहमानों का स्वागत

बैठक में भाग लेने के लिए प्रतिनिधि बुधवार को ही वाराणसी पहुंच गए थे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अयोध्या से आए कलाकारों ने फरुवाही नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि शहर के विभिन्न स्थानों पर बधावा, धोबिया और ढेढ़िया लोकनृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।

नदेसर स्थित होटल में विवेक अग्रवाल और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडलों की अगवानी कर उनका स्वागत किया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031