Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लगातार दूसरे दिन फिसले निफ्टी और सेंसेक्स, निवेशकों के 3.33 लाख करोड़ रुपये डूबे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक खरीदारी का जोर भी बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी लगातार बढ़ती चली गई। पूरे दिन के कारोबार में खरीदारों ने कई बार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि ये दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत और निफ्टी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस, मेटल, बैंकिंग, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसी तरह ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टेलीकॉम सेक्टर के शेयरों में आज खरीदारी का रुख बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 467.70 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 471.03 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.33 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,328 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,651 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,520 शेयरों में गिरावट का रुख रहा। 157 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,827 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 891 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,936 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स आज 187.75 अंक की कमजोरी के साथ 85,025.61 अंक के स्तर पर खुला।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कारोबार की शुरुआत होने के बाद थोड़ी ही देर में ये सूचकांक उछल कर 85,059.96 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स लगातार गिरता चला गया। बिकवाली के दबाव की वजह से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 592.75 अंक टूट कर 84,620.61 अंक तक गिर गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 533.50 अंक की गिरावट के साथ 84,679.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 75.80 अंक फिसल कर 25,951.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 25,980.75 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इसकी कमजोरी बढ़ती चली गई। बिकवाली के दबाव की वजह से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 192.95 अंक की गिरावट के साथ 25,834.35 अंक तक आ गया। हालांकि अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई खरीदारी के कारण निफ्टी निचले स्तर से लगभग 25 अंक की रिकवरी करके 167.20 अंक की कमजोरी के साथ 25,860.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाइटन कंपनी 1.64 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.56 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1.08 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.76 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक 5.07 प्रतिशत, एटरनल 4.69 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 2.89 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.92 प्रतिशत और टाटा स्टील 1.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31