लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का शुभारम्भ

Share

पलामू। सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से धनबाद से भोपाल तक जाने वाली त्रि- साप्ताहिक ट्रेन भोपाल धनबाद एक्सप्रेस (01631/01632) का बुधवार को शुभारम्भ किया गया। ट्रेन को डालटेनगंज रेलवे स्टेशन पर सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा और सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि पलामू सांसद से क्षेत्र की जनता लगातार उक्त ट्रेन के परिचालन का आग्रह करती रही थी। सांसद ने रेल मंत्रालय और मंडल रेल प्रबंधक से उक्त ट्रेन के परिचालन के लिए मांग की थी जिसकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद इस ट्रेन का परिचालन संभव हो सका।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने कहा कि सांसद ने क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास का काम किया है। आजादी काल से अभी तक के काल खंड में सांसद का नाम उत्कृष्ट सांसद के रूप में इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। निजी सचिव अलख दुबे ने कहा कि सांसद के प्रयास से जल्द ही संसदीय क्षेत्र की जनता को डालटेनगंज होते हुए अयोध्या और लखनऊ तक की सीधी ट्रेन पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हुआ है।

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस के परिचालन से उच्च शिक्षा के लिए भोपाल में रहने वाले पलामू और गढ़वा के बच्चे को आवागमन में काफ़ी सहूलियत होगी। सीधे धनबाद तक जाने वाले लोगों की भी यात्रा सुगम होगी।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरी पांंडेय, मेदनीनगर के सांसद प्रतिनिधि अविनाश सिन्हा, ब्राह्मदेव चौधरी, आनंद सिन्हा, सुनील पांंडेय, मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, कौशल झा, अभिषेक चौरसिया सहित रेलवे पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31