Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रिश्वतखोरी पर सीबीआई की कार्रवाई: धनबाद में विद्युत अभियंता 50 हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा गया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद। देश का सबसे कमाऊ रेल मंडल ईस्ट सेंट्रल रेलवे का धनबाद रेल मंडल, जहां डीआरएम कार्यालय पर शुक्रवार की शाम धनबाद सीबीआई की एक विशेष टीम ने छापेमारी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

सीबीआई की यह कार्रवाई रेल संवेदक अवजीत झा के शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे में शिकायतकर्ता संवेदक के द्वारा इलेक्ट्रिक के सामान लगाए गए थे, जिसका बिल करीब 45 लाख रुपये का बताया जा रहा है, उसी बिल के भुगतान के एवज में गिरफ्तार अभियंता के जरिए घूस की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत संवेदक ने सीबीआई से कर दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं, शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने आज अभियंता संजीव कुमार को नाटकीय ढंग से 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम देर रात तक गिरफ्तार अभियंता के कार्यालय और आवास को खंगालती रही। इस दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज, डिजिटल एविडेंस और प्रिंटर जब्त कर अपने साथ ले गई है।

Oplus_16908288

वहीं, इस दौरान सीबीआई टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी विकास कुमार पाठक ने महज दो शब्दों में कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930