रिम्स से इलाज के दौरान कैदी फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल

Share

रांची : रांची के Rajendra Institute of Medical Sciences (रिम्स) के ट्रामा सेंटर से रविवार रात एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, फरार कैदी की पहचान मो. सदीक (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो Birsa Munda Central Jail में बंद था। उसे 18 अप्रैल को इलाज के लिए रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

कैदी की निगरानी के लिए तीन पूर्व सैनिक कक्षापाल तैनात थे, लेकिन रविवार रात करीब 9:15 बजे वह सभी को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

इस संबंध में कक्षापाल इंचार्ज शिव नारायण राम ने Bariatu Police Station में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930