Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संसद भवन पहुंची वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, कुछ देर में पेश करेंगी बजट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ संसद भवन पहुंच चके हैं। सीतारमण ने इससे पहले पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सीतारमण बजट दस्तावेज वाले डिजिटल टैबलेट को एक पारंपरिक लाल ‘बही-खाता’ शैली के थैले में रखकर राष्‍ट्रपति से मिलीं। अब से कुछ देरबाद वो केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई। उन्होंने बजट के लिए वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दी। वित्तमंत्री यहां से सीधे संसद भवन पहुंचीं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सुबह 11 बजे लोकसभा में केंदीय बजट 2026-27 पेश किया जाएगा। सीतारमण आज लगातार नौवां बजट लोकसभा में पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय यानी कर्तव्य भवन के बाहर अपनी टीम के साथ बजट टैबलेट के साथ पोज दिया। केंद्रीय बजट 2026-27 में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31