रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बांग्ला भाषा में मिली चिट्ठी के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर

Share

रामगढ़, 22 जुलाई। रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी एक स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी गई चिट्ठी से दी गई है। यह पत्र सीधे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजा गया था।

बांग्ला भाषा में लिखी गई इस धमकी भरी चिट्ठी के मिलने के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

एसपी ने जारी किया हाई अलर्ट

मामले की जानकारी मिलते ही रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। इसके बाद व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

मंगलवार रात से ही पुलिस की टीम कोर्ट परिसर की जांच में जुट गई थी। बुधवार सुबह भी पूरे परिसर को खंगाला गया।

डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से जांच

रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन के नेतृत्व में रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने सुरक्षा जांच कराई। इस दौरान डॉग स्क्वायड टीम और मेटल डिटेक्टर की मदद से न्यायालय परिसर के कोने-कोने की तलाशी ली गई।

पुलिस ने कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। न्यायालय में आने-जाने वाले लोगों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे न्यायालय परिसर की गहन जांच की गई, लेकिन अब तक कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस धमकी भरी चिट्ठी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930