Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रामगढ़ में ओसम मिल्क प्लांट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुबह 6 बजे बाइक सवार अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, सोशल मीडिया पर दी जानलेवा धमकी; पुलिस जांच तेज

रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित ओसम मिल्क प्लांट पर शनिवार सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने प्लांट को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं।

घटना के बाद कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली है। गैंग ने प्लांट मालिक अनिरुद्ध को चेतावनी देते हुए इसे सिर्फ शुरुआत बताया है और आगे जानलेवा हमले की धमकी भी दी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पोस्ट में प्लांट के साथ-साथ मालिक के घर और परिवार को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। पुलिस फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है और पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930