Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए मतदान जारी; बिहार में कांग्रेस के 2 और आरजेडी के 1 विधायक वोटिंग से नदारद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है. इनमें बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं. मतदान शुरू हो गया है और नतीजे भी आज शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे. देशभर में इस बार राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं.

तीन राज्यों में टक्कर, 26 सीटों पर निर्विरोध चुनाव
शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो सहित कई बड़े नेताओं को पहले ही निर्विरोध राज्यसभा भेजा जा चुका है. लेकिन बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार: पांचवीं सीट पर सस्पेंस जारी
बिहार में JDU और BJP के चार उम्मीदवारों- नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवम कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। असली जंग पांचवीं सीट पर है, जहां NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन समर्थित एडी सिंह आमने‑सामने हैं.

इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने महागठबंधन की चिंता बढ़ा दी है. कांग्रेस के 2 विधायकों और आरजेडी के एक विधायक का पता नहीं चला है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे ये तीन विधायक: पूर्वी चंपारण के ढाका विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फैसल रहमान वोटिंग के लिए अब तक नहीं पहुंचे हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी के फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास और वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं. उनका मोबाइल फोन भी नॉट रिचेबल आ रहा है.

पांचवीं सीट पर महागठबंधन भी टक्कर में
महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं. जीत के लिए 41 वोट चाहिए. AIMIM के सभी 5 और BSP का 1 वोट मिलने की उम्मीद से उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

NDA की रणनीति
NDA को उम्मीद है कि महागठबंधन के कम से कम तीन विधायक क्रॉस-वोटिंग कर सकते हैं. कांग्रेस के छह विधायकों और BSP विधायक पर भी नजर है. इस सीट का फैसला पूरी तरह क्रॉस-वोटिंग पर निर्भर करेगा.

ओडिशा में भाजपा और बीजेडी बराबरी पर
ओडिशा की चार सीटों पर भी दिलचस्प समीकरण बने हुए हैं. उम्मीद है कि भाजपा और बीजेडी दो‑दो सीटें जीत सकती हैं.

ओडिशा में भाजपा की स्थिति
ओडिशा विधानसभा में भाजपा के पास 79 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी है. इससे दो सीटें उसके खाते में लगभग तय हैं. तीसरे उम्मीदवार के लिए भाजपा को 8 अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ेगी.

बीजेडी का समीकरण
वहीं बीजू जनता दल को 48 विधायकों के साथ उसकी एक सीट पक्की मानी जा रही है. अगर कांग्रेस (14) और CPM (1) का समर्थन जोड़ दिया जाए तो पार्टी एक और सीट जीत सकती है. चौथी सीट पर भाजपा समर्थित दिलीप रे और बीजेडी के बीच मुकाबला है.

हरियाणा: निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़ाई भाजपा की चुनौती
हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं. BJP के पास 48 विधायक हैं, जबकि INLD के दो और तीन निर्दलीय विधायक भी उसे समर्थन देते हैं. ऐसे में उसके पास कुल 53 वोट हैं. संजय भाटिया की जीत तय मानी जा रही है, जिसके बाद BJP के पास 22 वोट शेष बचेंगे. कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं और उसका प्रत्याशी करमवीर बोध आसानी से जीत हासिल कर लेगा. लेकिन निर्दलीय सतीश नांदल के मैदान में उतरने से चुनाव रोमांचक हो गया है. उन्हें जीतने के लिए नौ अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी, जो कांग्रेस के क्रॉस-वोटिंग के बिना संभव नहीं है. इसी आशंका में कांग्रेस अपने 31 विधायकों को शिफ्ट कर चुकी है.

फैसला आज शाम तक
बिहार, ओडिशा और हरियाणा में हुए मतदान के बाद आज शाम तक नतीजे आ जाएंगे. सभी दलों की उम्मीदें क्रॉस-वोटिंग पर टिकी हैं, इसलिए कई सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे आने की संभावना है.

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930