राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें, लोग बोतल और गैलन लेकर पहुंचे

Share

रांची। राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पेट्रोल पंप संचालकों और केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त भंडारण का दावा किए जाने के बावजूद शहर में ईंधन संकट जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से ही शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। स्कूटी, बाइक और कार चालकों की भारी भीड़ पेट्रोल भरवाने पहुंची। कई लोग गैलन और बोतल लेकर भी पेट्रोल लेने पहुंचे।

कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई

राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने के कारण उन्हें बंद करना पड़ा। बरियातू स्थित पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई होने के कारण बंद पड़ा रहा।

डीपीएस और कडरू इलाके में भारी भीड़

डीपीएस के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह 9 बजे तक भारी भीड़ देखी गई। वहीं कडरू पेट्रोल पंप और कडरू ब्रिज के पास स्थित पंप पर सुबह 6:30 बजे से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

करमटोली-जेल रोड के पंपों पर अफरा-तफरी

करमटोली-जेल रोड में आमने-सामने स्थित दो पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इनमें से एक नया पेट्रोल पंप ड्राई होने के कारण बंद हो गया, जबकि पुराने पंप तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

लोग करीब एक घंटे तक गेट खुलने का इंतजार करते रहे। सुबह लगभग 6:45 बजे पंप खुला, लेकिन वहां केवल प्रीमियम पावर पेट्रोल ही उपलब्ध था। ऐसे में लोग बोतल और गैलन में प्रीमियम पेट्रोल भरवाते नजर आए।

रिम्स के पास भी लगी लंबी लाइन

रिम्स के बगल स्थित पेट्रोल पंप पर भी सुबह 6 बजे से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि सुबह 7 बजे तक पंप नहीं खोला गया था। संचालक की ओर से कहा गया कि आधे घंटे में पेट्रोल की दर तय होने के बाद पंप खोला जाएगा।

लोगों में बढ़ी चिंता

लगातार बढ़ती भीड़ और कई पंपों के ड्राई होने से लोगों में चिंता का माहौल है। वाहन चालक जल्द से जल्द ईंधन लेने के लिए सुबह से ही पंपों पर पहुंच रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031