Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजधानी में सनसनी— नामकुम रेलवे स्टेशन के पास RPF जवान का धड़ से अलग सिर मिला, नई तैनाती के बाद दर्दनाक अंत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक आरपीएफ (RPF) जवान का सिर कटा शव  मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक जवान वर्दी में था और घटनास्थल के पास उसका बैग भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि जवान की पोस्टिंग महज तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी। नई तैनाती के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना से रेलवे महकमे में शोक का माहौल है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले पर विस्तृत बयान देने से इनकार किया है।

कारणों का नहीं हुआ खुलासा

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसा है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। रेलवे पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिजनों को दी गई सूचना

जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930