रांची में प्रेस क्लब के लिए वोटिंग जारी, कुल 56 उम्मीदवार मैदान में

Share

रांची: रांची प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव आज शनिवार को संपन्न होगा. इस वर्ष अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल 56 उम्मीदवार मैदान में हैं. अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष के लिए 4, सचिव के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष के लिए 3 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 34 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे. कुल 843 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा. चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदाधिकारी आगामी एक वर्ष के लिए क्लब की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30