Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में देर रात पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर वाहनों और संदिग्धों की जांच, कई चालान कटे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिले के 15 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ चलाए गए इस अभियान में वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की गई।

एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान

नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह विशेष अभियान संचालित किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रमुख चौक-चौराहों पर सख्ती

अभियान के दौरान सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक और बिरसा चौक समेत 15 से अधिक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। यहां वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की गई।

दस्तावेजों की जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई

पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की। जिन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे या जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ड्रंकन ड्राइविंग पर विशेष नजर

इसी क्रम में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भी सघन जांच अभियान चलाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

सुरक्षा और जागरूकता पर जोर

सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि रात के समय होने वाले अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

हेल्पलाइन 112 पर दें सूचना

पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के विशेष और औचक जांच अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031