Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची के 96 केंद्रों पर JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 शुरू, नकल पर पूरी तरह रोक; नियम तोड़ना भारी पड़ेगा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 रविवार को राज्य भर में शुरू हो गई। राजधानी रांची के 96 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई

सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर 100 से 200 मीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। इस क्षेत्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने और एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

महिला अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है।

कंट्रोल रूम से निगरानी

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रमुख परीक्षा केंद्र

रांची के प्रमुख केंद्रों में सेंट पॉल कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल (कमरे), महेंद्र प्रसाद इंटर महिला महाविद्यालय, कलकत्ता पब्लिक स्कूल (ओरमांझी), कैम्ब्रिज स्कूल (तातिसिलवे), इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (कांके), सेंट्रल एकेडमी (बरियातू), सेंट कुलदीप हाई स्कूल (हरमू), सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (धुर्वा), होली क्रॉस गर्ल्स हाई स्कूल (लालपुर), निर्मला कॉलेज (डोरंडा), डोरंडा कॉलेज सहित कई अन्य केंद्र शामिल हैं।

इसके अलावा गोस्सनर कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल (हेहल), ब्रिजफोर्ड पब्लिक स्कूल (हटिया), क्लूनी कॉन्वेंट (कोकर), सरला बिरला पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल (कांके), रवींद्रनाथ टैगोर इंटर कॉलेज (हटिया), फिरायालाल पब्लिक स्कूल, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (मेसरा), विकास विद्यालय (नेओरी), डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (मोरहाबादी), सेंट जेवियर्स कॉलेज, सेंट थॉमस स्कूल (धुर्वा), निरजा सहाय डीएवी (कांके), योगदा सत्संग विद्यालय (धुर्वा), डॉन बॉस्को हाई स्कूल (हेसाग), सेंट पॉल्स हाई स्कूल (चर्च रोड), सेंट एन्स इंटर कॉलेज, सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930