रांची। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में तिलता ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
रातू थाना प्रभारी ने बताया कि शव के पास पुराने कपड़े पड़े मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
Post Views: 3





