रतलाम में केंद्रीय मंत्री गडकरी की सुरक्षा में चूक, एक्सप्रेसवे पर काफिले के सामने आए तीन युवक, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से गुजर रहे थे वाहन

Share

भोपाल, 09 जुलाई। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले के सामने अचानक तीन युवक आ गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

निरीक्षण के बाद लौट रहा था काफिला

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गडकरी एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के लिए रतलाम पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद उनका काफिला शिवगढ़ ब्रिज के पास से गुजर रहा था, तभी तीन ग्रामीण युवक सड़क के बीच में आ गए।

तेज रफ्तार के बीच टला बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि उस समय काफिले के वाहन करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे थे। ऐसे में वाहन युवकों के पास से दूसरी लेन से निकल गए और बड़ा हादसा टल गया।

वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन युवक सड़क के बीच खड़े होकर गाड़ियों को रुकने का इशारा करते नजर आ रहे हैं।

बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे युवक

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों युवक— शांतिलाल, नंदलाल भाभर और दिनेश भाभर— निमकोपाड़ा पलसोड़ी गांव के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि उनके बच्चे एक्सप्रेसवे के दूसरी ओर स्थित स्कूल में पढ़ते हैं और वे उन्हें छोड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उन्हें मंत्री के काफिले के आने की जानकारी नहीं थी।

पुलिस कर रही जांच

रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बच्चे स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान काफिला वहां से गुजर रहा था।


Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31