Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागपुर में मीडियम कैलिबर गोला-बारूद फैक्टरी का किया उद्घाटन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नागपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत अब सैन्य उपकरणों का आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

रक्षा मंत्री सिंह आज महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज के स्थापित मीडियम कैलिबर गोला-बारूद निर्माण सुविधा के उद्घाटन अवसर पर बाेल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में सोलर इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह ऐसे आधुनिक रक्षा संयंत्र देखते हैं, तो उन्हें केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि नया संकल्प, नई ऊर्जा और नवाचार दिखाई देता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजनाथ सिंह ने बताया कि एक समय था जब रक्षा उत्पादन लगभग पूरी तरह सार्वजनिक क्षेत्र तक सीमित था, लेकिन बीते वर्षों में इस सोच में बदलाव आया है। आज निजी क्षेत्र रक्षा उत्पादन में बड़ी भूमिका निभा रहा है, जिससे आयात पर निर्भरता कम हो रही है और भारतीय सशस्त्र बलों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाला गोला-बारूद उपलब्ध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि युद्ध के स्वरूप बदल रहे हैं और अब उसका प्रभाव आम नागरिकों पर भी पड़ता है। ऐसे में आधुनिक तकनीक और नए इनोवेशन के साथ रक्षा उद्योग को मजबूत करना जरूरी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि नागपुर तेजी से रक्षा उद्योग के केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां न केवल नए रक्षा उद्योग स्थापित हो रहे हैं, बल्कि पहले से मौजूद उद्योग भी अपने विस्तार की दिशा में काम कर रहे हैं।

सोलर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने कहा कि नागास्त्र जैसे स्वदेशी हथियारों का निर्माण और उनका सफल उपयोग देश की रक्षा क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा और देशहित के लिए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सोलर इंडस्ट्रीज लगातार कार्य कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यक्रम में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31