यातायात व्यवस्था सुधारने के आश्वासन पर आजसू की भूख हड़ताल खत्म, गोलमुरी में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का मिला भरोसा

Share

पूर्वी सिंहभूम, 20 अगस्त । गोलमुरी क्षेत्र में बिगड़ती यातायात व्यवस्था, सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी की ओर से शुरू की गई भूख हड़ताल गुरुवार को करीब ढाई घंटे बाद समाप्त हो गई। गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी के हस्तक्षेप और एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद अप्पू तिवारी ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।

एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन

अनशन स्थल पर पहुंचे गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी ने क्षेत्र की यातायात और पार्किंग संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी के आग्रह और जनहित में दिए गए समय को देखते हुए अप्पू तिवारी ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन

भूख हड़ताल के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और मजदूर संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। इनमें आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता सागर राय, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल, बजरंग सेवा समिति के जिला अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा, युवा भाजपा नेता चिंटू सिंह, वीर सिंह, नवीन तिवारी और आजसू जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जेयूएससीओ ने शुरू किया काम

इधर, सड़क और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जेयूएससीओ की ओर से काम शुरू किए जाने की बात कही गई है। आंदोलनकारियों ने इसे अपनी मांगों की दिशा में शुरुआती पहल बताया।

भूख हड़ताल के दौरान उमाशंकर सिंह, देवाशीष चौधरी, मुकेश रवि, शिवा कुमार, शशांक तिवारी, विवेक दहियारे, नवीन कुमार, श्रीधर कुमार, विकास कुमार समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31