Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू के लिए बड़ी खुशखबरी! मोहम्मदगंज स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद विष्णु दयाल ने दिखाई हरी झंडी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू। पलामू जिला अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मोहम्मदगंज क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित रेल सुविधा का शुभारंभ हो गया है। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार की रात को मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में 12877/12878 रांची–नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही इस ट्रेन के मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव की औपचारिक शुरुआत हो गई।इस अवसर पर डीडीयू मंडल के रेल अधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, डॉ. अजय कुमार जायसवाल, विजय कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में आम यात्री एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12877/12878 रांची–नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस को 23 जनवरी 2026 से प्रायोगिक आधार पर मोहम्मदगंज स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। यह ठहराव सोननगर–गढ़वा रोड रेलखंड के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदगंज एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।रेल समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस रात 22.49 बजे मोहम्मदगंज स्टेशन पहुंचेगी और 22.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12878 नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस प्रातः 03.36 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 03.38 बजे रवाना होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस नई सुविधा से अब क्षेत्र के यात्रियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), प्रयागराज, कानपुर, नई दिल्ली और रांची जैसे प्रमुख नगरों तक सीधी, सुलभ और सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि रोजगार, शिक्षा, व्यापार एवं उपचार के लिए बड़े शहरों तक पहुंच भी आसान होगी।

स्थानीय नागरिकों ने गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सांसद विष्णु दयाल राम एवं रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930