Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मोहन फाउंडेशन की कार्यशाला में बोले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, अंगदान से परिवारों को मिलती है नई उम्मीद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 16 जून। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अंग एवं ऊतक दान (ऑर्गन एंड टिश्यू डोनेशन) एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिसके प्रति समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान न केवल किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है, बल्कि कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां भी लेकर आता है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को रांची के बारियातू रोड स्थित एक होटल में मोहन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज इन ऑर्गन एंड टिश्यू डोनेशन’ कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कानूनी प्रावधानों और प्रक्रियाओं की जानकारी जरूरी

हेमन्त सोरेन ने कहा कि अंगदान से जुड़े कानूनी प्रावधानों और प्रक्रियाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। राज्य सरकार भी अंगदान को बढ़ावा देने और इसके प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि समाज में अंगदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को जागरूक बनाने के लिए सरकार, स्वास्थ्य संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सर्वोच्च उदाहरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान मानवता, करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने सुझाव दिया कि अस्पतालों में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिजनों को अंगदान के महत्व और इससे जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सके।

आधुनिक चिकित्सा पद्धतियां बचा रही हैं जीवन

हेमन्त सोरेन ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। रोबोटिक सर्जरी, लिवर और किडनी प्रत्यारोपण जैसी आधुनिक चिकित्सा पद्धतियां लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ झारखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

मोहन फाउंडेशन की सराहना

मुख्यमंत्री ने कार्यशाला के आयोजन के लिए मोहन फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और अंगदान जैसे मानवीय विषयों पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, मणिपाल ऑर्गन शेयरिंग के कंट्री हेड कर्नल अवनीश, मोहन फाउंडेशन की कंट्री हेड ललिता रघुराम, क्रिटिकल केयर मणिपाल के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मिश्रा, कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक डॉ. बी. कश्यप सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31