Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: हेमन्त सोरेन ने बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय डेफ (बधिर) क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट/सीरीज़ के फाइनल में नेपाल को हराकर खिताब जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत पूरे देश और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय डेफ क्रिकेट टीम में झारखंड के कई खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व राज्य की खेल प्रतिभा, समर्पण और क्षमता को दर्शाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में रंजीत कुमार, टीम कप्तान सोनू सिंह, खिलाड़ी रुस्तम हुसैन, शोएब अख्तर, दीपक कुमारतथा अनुवादक रीमा साहु उपस्थित थीं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031