रांची, 08 अप्रैल । रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को दिवंगत जेएन सिंह (राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी) के निधन पर आयोजित संस्कार भोज में शामिल होने पिस्का मोड़ (शारदा बैट्री गली) स्थित उनके आवास पहुंचे।
माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत जेएन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
मुख्यमंत्री ने स्व. सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह सहित अन्य शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
हेमन्त सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
Post Views: 243






