Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

माइनिंग ब्लास्टिंग से दहशत, धनसार थाना का घेराव

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद: Dhanbad के Dhansar थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी कोलियरी दुर्गा मंदिर के पीछे संचालित देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर मनमानी, अवैध खुदाई और लगातार ब्लास्टिंग करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि माइनिंग कंपनी की ओर से लगातार हो रही ब्लास्टिंग और डस्टिंग के कारण आसपास के घरों में दरारें पड़ रही हैं। साथ ही इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कंपनी ने पहले बाउंड्री के बाहर खुदाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब रात के समय बाउंड्री वॉल तोड़कर आगे भी खुदाई की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसी मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता Mukesh Bhuiyan को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाना बुलाए जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण धनसार थाना पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031