—पैतृक गांव नेमरा में रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की रस्में, परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन किया।
परंपरा के अनुसार पूरी कीं रस्में
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। श्राद्ध कर्म के अवसर पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
परिजनों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने भी पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी मां को श्रद्धांजलि दी।
Post Views: 6






