महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते ही सक्रिय हुईं अग्निमित्रा पॉल

Share

–विभागीय अधिकारियों के साथ की पहली समीक्षा बैठक

अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल सरकार में नगर विकास एवं नगर निकाय मामलों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार सुबह अपने विभागीय कार्यालय पहुंचकर जिम्मेदारी ग्रहण की। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली औपचारिक बैठक की और विभागीय योजनाओं तथा प्राथमिकताओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का जताया आभार

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार में बेहद महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास को वह जनहित में काम करके साबित करने का प्रयास करेंगी।

शहरी विकास और महिला कल्याण पर रहेगा फोकस

उन्होंने कहा कि नगर विकास, नगर निकाय प्रशासन, महिला एवं बाल कल्याण जैसे विभाग सीधे तौर पर आम लोगों के जीवन से जुड़े हुए हैं। राज्य में शहरी विकास को गति देना, नगर सेवाओं को बेहतर बनाना तथा महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में राज्य के विभिन्न नगर निकायों की मौजूदा स्थिति, विकास परियोजनाओं की प्रगति, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और शहरी बुनियादी ढांचे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही महिला सुरक्षा, पोषण, बाल कल्याण और सामाजिक विकास से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

जनता से सहयोग की अपील

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आगे कई बड़ी चुनौतियां और जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से जनहित में तेजी से काम किया जाएगा। साथ ही राज्यवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील भी की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31