Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

महंगाई का डबल झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, 5 किलो सिलेंडर के दाम भी बढ़े; पेट्रोल-डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने 01 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में यह 3255.50 रुपये तक पहुंच गई है।

5 किलो सिलेंडर भी महंगा

कमर्शियल सिलेंडर के साथ ही 5 किलोग्राम वाले छोटे एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 821.50 रुपये में मिलेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।

पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी

इसी के साथ केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कमी करने की घोषणा की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • पेट्रोल पर विंडफॉल गेन टैक्स घटाकर 1.50 रुपये प्रति लीटर किया गया
  • डीजल पर टैक्स घटाकर 13.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया
  • एटीएफ पर टैक्स घटाकर 9.50 रुपये प्रति लीटर किया गया

वित्त मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर सड़क एवं अवसंरचना उपकर (सेस) शून्य कर दिया गया है।

घरेलू ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं

सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपयोग में आने वाले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ेगा और मौजूदा टैक्स संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कारोबार और परिवहन पर असर संभव

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ सकती है। वहीं एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती से तेल कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031