मल्लिकार्जुन खरगे का दावा—तमिलनाडु और केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय, पश्चिम बंगाल पर भी दिया बयान

Share

कलबुर्गी, 30 अप्रैल । मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में असम में कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, लेकिन पार्टी इससे बेहतर प्रदर्शन करेगी।

पश्चिम बंगाल पर भी दिया बयान

मीडिया से बातचीत में खरगे ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर कहा कि वहां तृणमूल कांग्रेस के आगे रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने टीएमसी को कड़ी टक्कर दी है, जबकि कांग्रेस इस बार अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और टीएमसी दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं और स्थिति दो दिन में साफ हो जाएगी। पूर्ण नतीजे आने के बाद टीएमसी को समर्थन देने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर सफाई

कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर खरगे ने कहा कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बातें कुछ लोगों की व्यक्तिगत राय हैं और अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेता है।

हाईकमान की भूमिका अहम

खरगे ने कहा कि पार्टी के निर्णयों में सोनिया गांधी की भूमिका अहम रहती है और जरूरत पड़ने पर राहुल गांधी से भी चर्चा की जाती है। फिलहाल राज्य में मुख्यमंत्री मौजूद हैं, इसलिए नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल नहीं है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30