मथुरा नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11, सात अब भी लापता

Share

मथुरा। मथुरा में यमुना नदी में मोटर बोट पलटने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि सात लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) सहित अन्य बचाव दल लापता लोगों की तलाश में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं।

एक और शव बरामद, राहत कार्य जारी

शनिवार को गोताखोरों ने एक और युवक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान माणिक टंडन के रूप में हुई है। इससे पहले 10 शव शुक्रवार को ही निकाल लिए गए थे।

घायलों से मिले जिलाधिकारी

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने मृतकों के शव पंजाब भिजवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लुधियाना से आए श्रद्धालु वृंदावन के केशीघाट से यमुना पार देवराहा बाबा समाधि स्थल दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पैंटून पुल को जोड़ने के काम के बीच तेज बहाव में पुल का पीपा मोटरबोट से टकरा गया, जिससे नाव पलट गई।

नाव में सवार 37 से अधिक श्रद्धालु यमुना में गिर गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जांच के आदेश

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत और एडीएम वित्त डॉ. पंकज वर्मा के नेतृत्व में टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पूरे मामले की जांच एडीएम वित्त डॉ. पंकज वर्मा को सौंपी गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031