भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 723.77 अरब डॉलर के पार

Share

नई दिल्‍ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान 14.36 अरब डॉलर बढ़कर 723.77 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 8.05 अरब डॉलर बढ़कर 709.41 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 30 जनवरी को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 49.3 करोड़ डॉलर घटकर 562.39 अरब डॉलर रह गईं। रिजर्व बैंक के अनुसार इस हफ्ते स्वर्ण भंडार का मूल्य 14.59 अरब डॉलर बढ़कर 137.68 अरब डॉलर हो गया।

आरबीआई के मुताबिक 30 जनवरी को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 21.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.74 अरब डॉलर हो गई। इससे भी पहले सितंबर, 2024 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गया था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031