Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे जर्मनी के चांसलर, प्रधानमंत्री मोदी ने की मेजबानी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अहमदाबाद। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। चांसलर बनने के बाद यह उनकी पहली एशिया यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रम में उनका स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने आश्रम पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा की।

साबरमती आश्रम में मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज एक ही कार से साबरमती रिवरफ्रंट के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी आज साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उत्तरायण के उत्सव में दोनों नेताओं के साथ मिलकर पतंग उड़ाने की भी संभावना है। महोत्सव में देश-विदेश से आए पतंग प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Screenshot

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का यह दौरा व्यापार, निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्रों में भारत-जर्मनी सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है, जिसमें रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930