भाजपा को झटका, चंदन मंडल ने थामा तृणमूल का दामन

Share

मेदिनीपुर। मोयना के वरिष्ठ भाजपा नेता चंदन मंडल ने शुक्रवार को भाजपा ने छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर पर तृणमूल की महिला नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष मौजूद थे।

चंदन मंडल ने अपनी पार्टी छोड़ने के लिए मोयना विधायक अशोक दिंडा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने भाजपा नेताओं को धीरे-धीरे अनदेखी किया जा रहा है। चंदन ने कहा कि मोयना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुख्यतः मछली पालन पर निर्भर है, लेकिन भाजपा या स्थानीय विधायक अशोक दिंडा इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए।

चंदन ने बताया कि तृणमूल में शामिल होने का निर्णय उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से बातचीत के बाद लिया। उन्होंने कहा कि मोयना के कई इलाकों में लक्ष्मी भंडार योजना पिछले छह महीने से बंद थी, जिसे तृणमूल नेतृत्व को बताने पर पुनः चालू करने का आश्वासन मिला।

उल्लेखनीय है कि चंदन मंडल पहले वामपंथी राजनीति से जुड़े थे और बाद में भाजपा में शामिल हुए। 2021 के विधानसभा चुनाव में मोयना सीट से भाजपा के उम्मीदवार बनने की उनकी इच्छा थी, लेकिन उस समय पार्टी ने स्थानीय क्रिकेटर और विधायक अशोक दिंडा को उम्मीदवार बनाया।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में भी अशोक को ही मोयना से उम्मीदवार बनाया जा रहा है। इस कारण चंदन मंडल ने भाजपा छोड़कर तृणमूल का दामन थामा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031