बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी महिला समेत पांच हिरासत में

Share

सुपौल। बिहार में भारत-नेपाल सीमा के सुपौल जिला अन्तर्गत कुनौली सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गुरुवार देर शाम एक बांग्लादेशी महिला सहित कुल पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, गुरूवार की शाम सीमा चौकी कुनौली चेक पोस्ट 02 (बीपी संख्या 223 के निकट) पर ड्यूटी के दौरान तैनात कर्मियों ने कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते एवं जांच से बचने का प्रयास करते हुए देखा। ड्यूटी पर तैनात पोस्ट कमांडर सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) संजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी को चेक पोस्ट पर बुलाकर पहचान संबंधी दस्तावेजों की मांग की।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान एती अख्तर (28 वर्ष), पुत्री हारून रशीद, निवासी गाजीपुर, बांग्लादेश, मो शाकिब (25 वर्ष) एवं मो बिलाल (25 वर्ष) दोनों निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश, प्रमोद प्रसाद (24 वर्ष) एवं रमेश कुमार निवासी सप्तरी, नेपाल के रूप में की गयी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी व्यक्ति नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। मो शाकिब ने दावा किया कि उसने लगभग तीन वर्ष पूर्व जॉर्डन में एती अख्तर से विवाह किया था, हालांकि विवाह से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही बांग्लादेशी महिला के पास भारत आने के लिए कोई वैध वीजा भी नहीं पाया गया। पोस्ट कमांडर सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) संजय कुमार ने आज बताया कि ”कुनौली चेक पोस्ट पर पर ड्यूटी के दौरान एक बांग्लादेशी महिला सहित पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ जारी है। सभी लोग संदिग्ध अवस्था में घूमते और जांच के दौरान बचते पाये गए। एसएसबी द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण कर सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कुनौली थाना को सौंप दिया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930