बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर सरकार गंभीर, मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी बंद चीनी मिलों को जल्द शुरू करने का दिया आदेश

Share

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 7 निश्चय पार्ट- 3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार’ के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की बंद पड़ी सभी चीनी मिल को अविलंब चालू किया जाए।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं, उनकी जल्द से जल्द शुरूआत करायें। राज्य में पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया, पूर्वी चम्पारण जिले के बाराचकिया एवं मोतिहारी, गोपालगंज जिले के सासामूसा, सारण जिले के मढ़ौरा, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर एवं दरभंगा जिले के सकरी एवं रैयाम चीनी मिल बंद हैं। यह अच्छी बात है कि सासामूसा चीनी मिल जल्द शुरू किया जा रहा है। बाकी बंद पड़ी चीनी मिलों को भी जल्द से जल्द शुरू करायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 निश्चय पार्ट-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से और तेजी से पूर्ण करें। पुरानी बंद चीनी मिलों के शुरू होने से किसानों को काफी फायदा होगा तथा लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना के लिये भी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बिहार को देश के 5 विकसित राज्यों में शामिल करने के लिये ऐक्शन प्लान के साथ चरणबद्ध ढंग से कार्य करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031