बिहार: गुप्त सूचना पर पुलिस ने होटल में की छापेमारी, संदिग्ध स्थिति में पकड़े गये तीन महिला और तीन पुरुष

Share

पूर्वी चंपारण। जिले के घोड़ासहन शहर के बस स्टैंड स्थित रेलवे ढाला के समीप होटल रॉयल लवली फैमिली रिजॉर्ट होटल में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अलग अलग कमरे मे तीन पुरुष और दो लड़की तथा एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पाया।

इसमे एक लड़का और एक लड़की अवयस्क हैं। इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत मे लिया है। बताया गया है, कि पकड़े गये किसी भी लड़का व लड़की का नाम होटल के रजिस्टर मे दर्ज नहीं पाया गया।

होटल संचालक सुबोध पंडित, पिता लक्ष्मण पंडित को हिरासत में लिया गया है। साथ ही संदिग्ध अवस्था में पाए गए सभी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर प्राथमिक दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रही हैं. जानकारी घोड़ासहन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने दी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930