बिहार के मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई को अपराधियों ने मारी गोली

Share

—साहूगढ़ नहर के पास वारदात, विश्वविद्यालय जा रहे थे प्रिंस यादव; पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र प्रिंस यादव के रूप में हुई है। वह राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

विश्वविद्यालय जाते समय मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव अपने घर से मधेपुरा विश्वविद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान साहूगढ़ नहर से करीब 200 मीटर पश्चिम अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया।

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक प्रो. चंद्रशेखर

घटना की जानकारी मिलने के बाद मधेपुरा सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव सदर अस्पताल पहुंचे। युवक की हत्या की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अपराधियों की पहचान करने के साथ हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031