Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के उपमुख्यमंत्री बोले—ईमानदार अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, भ्रष्टाचारियों की छुट्टी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–भूमि सुधार अभियान जारी रहेगा, भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

पटना, 04 अप्रैल:
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में ईमानदार अधिकारियों को सम्मान मिलेगा, जबकि भ्रष्टाचार के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है। उन्होंने दोहराया कि भूमि सुधार अभियान किसी भी स्थिति में नहीं रुकेगा और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित ‘भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े विवाद केवल दो व्यक्तियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि इससे पूरे समाज में तनाव उत्पन्न होता है। इसलिए सरकार का उद्देश्य है कि इन विवादों का समाधान सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे।

15 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक आयोजित संवाद कार्यक्रमों में 15 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से दर्ज कर उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी या गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कानून से ऊपर कोई नहीं
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। भूमि मामलों में भ्रष्टाचार, लापरवाही या अनावश्यक देरी की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हड़ताल-तालाबंदी पर भी टिप्पणी
उन्होंने हड़ताल और तालाबंदी जैसी प्रवृत्तियों को अराजकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे आम जनता के काम प्रभावित होते हैं और विकास की गति बाधित होती है।

अंत में उपमुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे भूमि सुधार अभियान में सहयोग करें, ताकि बिहार को भूमि विवादों से मुक्त कर एक शांतिपूर्ण, विकसित और समृद्ध राज्य बनाया जा सके।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930