बिहार के अररिया में समृद्धि माइक्रो फाइनेंस पर ठगी का आरोप, 200 से अधिक खाताधारियों का पैसा लेकर फरार

Share

अररिया, अररिया जिले के फारबिसगंज क्षेत्र में कथित रूप से संचालित समृद्धि माइक्रो फाइनेंस कंपनी दो सौ से अधिक खाताधारियों का पैसा लेकर फरार हो गई। मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।

कार्यालय पर हंगामा

फारबिसगंज के कटहरा स्थित कार्यालय पहुंचकर खाताधारियों ने विरोध जताया। सूचना मिलने पर फारबिसगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्यालय से कुछ दस्तावेज और सामान जब्त किए हैं।

ऐसे हुई ठगी

ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी ने समूह बनाकर 60 हजार रुपये का लोन देने का झांसा दिया था। इसके लिए प्रति व्यक्ति 2 हजार रुपये जमा कराकर खाते खुलवाए गए। खाता खुलने के बाद नगद या सामान देने का वादा किया गया, लेकिन इसके पहले ही कंपनी के कर्मचारी फरार हो गए।

लोगों को दिया गया कार्ड

खाताधारियों को एक कार्ड दिया गया था, जिसमें उनका नाम, पता और फोटो दर्ज था। कंपनी का पंजीकृत पता पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बताया जा रहा है।

पुलिस ने मांगा आवेदन

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने लोगों को समझाकर शांत कराया और कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930