बिग ब्रेकिंग: बिहार की महिलाओं को अब मिलेंगे 20-20 हजार रुपये

Share

Samrat Choudhary ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के विस्तार को दी मंजूरी, दूसरी किस्त जारी करने का रास्ता साफ

पटना : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का दायरा बढ़ाते हुए दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी कर ली है।

Samrat Choudhary ने इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को 20-20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले पहले चरण में महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 40 लाख महिलाओं का सर्वे पूरा हो चुका है, जिनमें से लगभग 70% महिलाओं ने इस योजना के तहत अपना स्वरोजगार शुरू कर दिया है।

हालांकि दूसरी किस्त पाने के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त का सही उपयोग करना होगा, साथ ही स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी गतिविधियों और ट्रेनिंग में भाग लेना अनिवार्य होगा।

सभी मानकों के सत्यापन के बाद ही राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

सरकार का साफ लक्ष्य है—महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना, ताकि वे खुद के साथ-साथ अपने परिवार की भी मजबूती से जिम्मेदारी उठा सकें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031